जीपीएस के भरोसे चल रही कार पुल से गिरी, तीन की मौत



 न्यूज नजर डॉट कॉम


बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर बरेली और बदायू दातागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और तीनों सवारों को नदी से बाहर निकाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

रविवार सुबह करीब 10 बजे तीन कार सवार बरेली से दातागंज जिला बदायूं जा रहे थे। रास्ते का पता लगाने को जीपीएस नेविगेशन किया गया था। फरीदपुर थाना क्षेत्र खल्लपुर दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हादसा हुआ है।



बाढ़ के चलते इस पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था लेकिन जीपीएस नेविगेशन में इसका अपडेट नहीं किया गया था। जिससे अपनी रफ्तार से चल रहे कार सवार पुल से नीचे गिर गए और बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कार्यदायी संस्था ने पुल पर संकेतक और अवरोधक नहीं लगाए थे। जीपीएस में अपडेट नहीं होने और अवरोधक आदि न लगने से बड़ा हादसा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

निकाह की खुशियों में पसरा मातम, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत