Posts

निकाह की खुशियों में पसरा मातम, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत

Image
  न्यूज नजर डॉट कॉम रुड़की। खुशियों के बीच पलभर में मातम पसर गया शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष  फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है। खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथमदृष्टा बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की मौत से...

जीपीएस के भरोसे चल रही कार पुल से गिरी, तीन की मौत

Image
  न्यूज नजर डॉट कॉम बरेली।  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर बरेली और बदायू दातागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और तीनों सवारों को नदी से बाहर निकाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे तीन कार सवार बरेली से दातागंज जिला बदायूं जा रहे थे। रास्ते का पता लगाने को जीपीएस नेविगेशन किया गया था। फरीदपुर थाना क्षेत्र खल्लपुर दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हादसा हुआ है। बाढ़ के चलते इस पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था लेकिन जीपीएस नेविगेशन में इसका अपडेट नहीं किया गया था। जिससे अपनी रफ्तार से चल रहे कार सवार पुल से नीचे गिर गए और बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कार्यदायी संस्था ने पुल पर संकेतक और अवरोधक नहीं लगाए थे। जीपीएस में अपडेट नहीं होने और अवरोधक आदि न लगने से बड़ा हादसा हुआ है।

मुस्लिमों की भीड़ बेकाबू, पुलिस पर पथराव, वाहन फूंके, दो लोगों की माैत

Image
  न्यूज नजर डॉट कॉम   संभल    । यूपी के संभल में रविवार को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान नाराज मुस्लिमों की भीड़ ने पथराव और आगजनी कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। सुबह संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वेक्षण टीम जामा मस्जिद पहुंची। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के अंदर सर्वे का कार्य शुरू किया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सर्वे की जानकारी मिली, नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए। मुस्लिम समाज ने सुबह-सुबह और छुट्टी के दिन सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई। जल्द ही मस्जिद के बाहर करीब एक हजार लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिस को मस्जिद के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एसपी के पीआरओ भी शामिल हैं। पथराव के बाद भीड़ ...

दलाल चला रहा था वेश्यावृत्ति रैकेट धंधा, पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं को बचाया

Image
  दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने पालम इलाके में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से एक दलाल को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने दलाल के कब्जे से नकली ग्राहक से मिले दो हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी लिटन मजूमदार के रूप में हुई है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को पालम इलाके में वेश्यावृत्ति गतिविधि चलने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने जिला के स्पेशल स्टाफ को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने धंधे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने धंधे की जगह और इससे जुड़े लोगों की पहचान की। आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम महावीर एन्क्लेव स्थित एक मकान पर पहुंची। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों में से एक को नकली ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा गया। नकली ग्राहक ने दलाल के जरिए दो हजार रुपये में सौदा तय किया। उसे दलाल ने दो महिलाओं को दिखाया। सौदा तय होने के बाद ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने मकान के बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टी...